दिल से मत खेलना

आप एक कमेंट मुझे नेक्स्ट स्टोरी लिखने पर मजबूर करता है तो प्लीज कमेंट करे।
आप सभी से रिक्वेस्ट है कि किसी एक से प्यार करे और अगर आपकी ज़िन्दगी में कोई नहीं है तो प्लीज किसी टूटे हुवे दिल को थाम ले। क्योकिं टुटा हुवा दिल किसी का दिल नहीं तोड़ता क्योकिं वो दिल टूटने का दर्द जानता है।
---- एक तन्हा इंसान राज
.
..... दिल से मत खेलना......
Written By : Raj Sinha
हमें तो यूंही लगता है कि प्यार नहीं होता है। ये सिर्फ कहानियाँ है राज सिन्हा की प्रेम कहानियाँ। लेकिन रियल लाइफ में प्यार होता है एक समय पर। मेरी निजी सलाह चाहते है तो मैं यहीं कहूँगा कि आप प्यार ना करे....कभी नहीं ....क्योकिं.....
राज को आज जल्दी ऑफिस जाना था। काम बहुत सारे करने थे। उस दिन  राज के पास निशा मिश्रा नाम की एक लड़की आई और बहाने से राज का नंबर लेकर चली गई। कुछ दिनों में राज से उसकी बात होने लगी। दोनों में प्यार हो गयाऔर दोनों मिलने लगे। निशा को किसी भी वस्तु की आवश्यकता होती राज तुरन्त पूरा करता। एक दिन निशा की तबियत खराब हो गया राज रात भर उसके साथ हॉस्पिटल में जागता रहा। उसे अपने प्यार पर बहुत विश्वास था। 6 महीने बाद राज का दूसरे जगह ट्रांसफर हो गया। एक दिन राज के दोस्त राजू का फ़ोन आया और बताया कि निशा किसी और के साथ फ़िल्म देखने गई है पहले तो राज को विश्वास नहीं हुवा लेकिन जब प्रूफ़ मिला तो निशा ने बताया वो उसके भैया है। राज ने जैसे - तैसे  उस लड़के का नंबर निकाला तो निशा ने पैर पर गिर कर माफ़ी मांग ली। अब राज को काम में कम मन लगने लगा वो दिन भर निशा को फ़ोन करता। निशा के प्रत्येक काम पर पाबन्दी लगने लगी। वो राज से बिना बताये एक और सिम निकाल ली और बात करने लगी। जब भी निशा का सिम ऑफ बताता तो राज को ग़ुस्सा आता झगड़ा होता। राज को किसी काम में मन नहीं लगता । राज ने उसे सबकी कसम माँ पिता एकलौता भाई की खिलाई लेकिन वो सब तोड़ कर गलती करती और फिर रो गिड़गिड़ा  कर माफ़ी मांग लेती। राज को नौकरी से निकाल दिया गया। घर वाले परेशान हो गए  किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। इधर राज बिना कुछ परवाह किए बगैर निशा को समझाता तो निशा धिक्कारते हुवे कहती कितनी गन्दी सोच है आपकी। और एक दिन वही हुवा जिसका राज को डर था। निशा की ब्लू फ़िल्म किसी ने मोबाइल में बना ली थी और वो उसे धमकाने लगा। राज को ये बात रोते हुवे निशा ने बताया राज को गुस्सा आया तो निशा ने कहा मैं अभी अपनी जान दे दूंगी। राज ने प्यार से निशा के माथे को चूमा और कहा निशा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ आज ये साबित करने का समय आ गया। राज ने एक प्लान बनाया उस प्लान के तहत पुलिस ने एक गैंग का पर्दाफास किया। सभी को जेल हो गई .... । पुलिस ने एक सीडी निशा को सौंपी और कहा - तुम्हारा आशिक चाहता था कि तुम्हारे आखों पर कभी आसूँ ना आए... उसके अंतिम ख़्वाइस थी कि मेरे प्यार को कभी बदनाम नहीं होने दीजियेगा और हमेशा खुश रहना.... इतना कह वो पुलिस वाले के आँखों से आंसू निकल पड़े।
पुलिस - एक वो आशिक है और एक तुम हो ... तुम्हारी हक़ीक़त ये सीडी बयान करती है। घिन आती है तुमसे मुझे... थूह...
निशा - कहा है वो....
पुलिस - मर गया वो...
कुछ दिनों के बाद राज के घर में राज के खूबसूरत से फ़ोटो पर माला टँगा हुवा था। उस गाँव के लोग शान से राज के बारे में बताते की उसने ही उस गैंग का पर्दाफास किया.....।
इधर  निशा की शादी नहीं हो रही थी बदनामी की वजह से। ... बहुत कोशिश के बाद एक शराबी से हुई । जहाँ उसकी सास दिन भर मार - मार के काम कराती और शाम को पति शराब पि कर आता तथा गाली बकता और पिटाई करता। कुछ दिनों बाद तो उसे घर चलाने के लिए दूसरों के घर भी झाड़ू पोछा करना पड़ा।
सच कहा गया है - जैसा काम करोगे वैसा ही फल भोगोगे।
.
ये कहानी 70% सच है। आपको कहानी कैसी लगी हमें जरूर बताएं In comment box
एक तन्हा राज।

Comments

Popular posts from this blog

मेरे अजनबी हमसफ़र Hindi Love Story