प्यार - 2

रात के 12 : 10 हो रहे है लगभग सभी प्यार करने वाले या तो चैट कर रहे होंगे या बात-चीत। मुझे भूख लगी है और नींद नहीं आ रही ... इस समय घर वालों को परेशान .... नहीं पहली नींद सबकी प्यारी होती है.... अब समय है तो एक कहानी -------
---------- प्यार 2----------
Written By - Raj Sinha
दुनिया का प्रत्येक इंसान प्यार करता है कोई इंसान सफल होता है तो कोई असफल। राज सोनिया से प्यार करता था। सोनिया बहुत ख़ूबसूरत थी। सोनियां को अपनी ख़ूबसूरती पर नाज़ था। एक दिन दोनों साथ में घुम रहे थे तभी सोनियां के मोबाईल पर सपना2 का कॉल आया सोनियाँ ने काट दिया अगली बार आया तो राज़ ने मज़ाक में ही उठा लिया उधर से लड़के की आवाज़ सुन राज़ चौक उठा। सोनिया ने कहा कहिये भैया बोल रहे है फिर फोन लेकर सपना सपना कह कर काट दिया.... और कहा सपना का बॉयफ्रेंड है नंबर चेक कर रहा है। रात को राज को नींद नही आ रही थी उसने रात में सोनिया का नंबर ट्राई किया वेटिंग.... गुस्से में आकर राज ने मोबाईल बन्द कर दिया। उसे नींद नहीं आ रही थी... समय ऐसा लग रहा था जैसे बहुत धीरे-धीरे चल रहा हो.. कल ही कही थी पापा आए है रात में कॉल नहीं करना। 1 घण्टे बाद मोबाईल ऑन किया फ़ोन किया झगड़ा किया ...लेकिन वो बोली पापा का कॉल था वो नहीं आए यही बताने के लिए कॉल किया था। रात को पापा का कॉल....
एक दिन राज ने सोनिया को बिना बताए सपना2 का नंबर निकाला और उसे फ़ोन किया पहले तो वह इंकार किया लेकिन बाद में हक़ीक़त बता दी उसने प्रूफ़ के रूप में कुछ ऑडियो भी सुनाया....
राज ने सोनिया को कॉल किया.... अपने प्यार का वास्ता देकर उस लड़के के बारे में पूछा ....
सोनिया पूरा इंकार हो गई ...
राज को लड़की शब्द से नफ़रत हो गई.... गुस्से में उसने अपना मोबाईल पटक दिया.... कहीं भी उसका मन नहीं लग रहा था.... बस उसका एक ही सपना था....की वो मर जाए। उसे वहा मन नहीं लग रहा था
उसने राज सिन्हा की अनेक कहानियाँ पढ़ी थी सब झूठा... बकवास...
वह घर आ गया लेकिन यादें ......
उधर सोनियाँ के दूसरे बॉयफ्रेंड ने गुस्से में आकर उसके चेहरे पर तेजाब फेक दिया.....
इधर राज
सबके साथ होता तो ठीक रहता.... अकेला होती ही... रोने लगता....
जब बर्दास्त नहीं हुवा तो ...
शराब के दूकान पर पहुँचा... और 500 का नोट दिया...
दुकानदार- कौन सा दूँ...
राज - जो गम भुला दे ....
वो मुस्कराया और एक बोतल निकाल कर दे दिया ... राज एक हाथ में शराब और एक हाथ में चाकू लेकर निकल पड़ा... दूर सूनसान सड़क के किनारे बैठा और शराब को खोला...और एक हाथ में चाकू को ज़ोर से दबाया और दूसरे हाथ से शराब को ऊपर उठाया...
तभी उसे तकलीफ़ हुई... चाकू की धार तेज थी...खून तेजी से बहने लगा....
राज ने शराब पटक दी.... हाथ को पकड़े हुवे.... तेजी से आगे... बढ़ चला... तभी उसके पैर में शराब के टुकड़े.... राज दर्द से कराह उठा... ज्यादा खून बहने से उसके आँखो के आगे अँधेरा छाने लगा.. जब होश आया तो एक कमरे में था.... तभी उस कमरे में एक लड़की आई और पूछा कौन है...
काजल - भइया है...
राज के चेहरे पर हँसी आ गई ... वो मुस्कुरा उठा.... और कहा भइया नहीं सईयां... तुम सब लड़कियां सबके सामने भईया कहती हो और अकेले में सईयां.... राज उल्टा सीधा... बकते हुवे... गर्ल्स होस्टल से बाहर आ गया।
काजल रोकती रही लेकिन उस पर कोई प्रभाव नही पड़ा.... उसे नफ़रत थी लड़कियों से....
एक दिन काजल को राज दिखा... वो कुछ कहती इससे पहले ही ... राज ने कुछ अपशब्द कहा ..... वो रोती हुई वहा से चली गई...
काजल की दोस्त कोमल रुक गई.... और पुछा - तुम्हारी प्रॉब्लम क्या है.. वो तुम्हारी कोट लौटाना चाहती थी... उस दिन उसने तुम्हारी जान बचाई तो तुमने... बदले में पता है क्या दिया.... होस्टल से वो निकाल दी गई.... तुम्हारी गलती से उसकी शादी टूट गई.... बिना माँ-बाप की बच्ची से कौन करेगा शादी उससे...
राज - मतलब ?
कोमल - मतलब ये की तुम्हारी वजह से उसकी शादी टूट गई.... बहुत मुश्किल से कम दहेज वाला एक लड़का उसके अंकल ने ढूंढा था... लेकिन... मैंने उस दिन उसे बहुत मना किया था.... तुम्हे नहीं छूने के लिए पर.... पागल कहती थी... मर जायेगा ये... और तुमने ...
इतना कुछ होने के बाद भी उसने तुम्हारी कोट को बहुत प्यार से रखा... है...पता नहीं किस मिट्टी की बनी है....
राज को बहुत अफ़सोस हुवा....बाद में कोमल ने बताया की उसकी शादी एक तोंदू से हुई थी जो प्रत्येक शाम दारू पिता था.... काजल को पसन्द नहीं था लेकिन हाँ में तो हाँ मिलाना ही था... इसलिए शायद वो राज से खुश थी।
काज़ल एक परी सी खूबसूरत मासूम लड़की थी....
राज ने काजल से माफ़ी मांगी और शादी करने की इच्छा व्यक्त की। जॉब मिलने के बाद दोनों की शादी हो गई...। काजल राज का प्रत्येक समय ख्याल रखती कभी भी उदास नहीं होने देती... दिन भर काम करती कभी नहीं थकती माँ भी बहुत खुश रहती....
एक दिन उसके कमर में दर्द था ... उससे उठा नहीं जा रहा था ... मुझे जल्दी ऑफिस जाना था ... देर करने पर मैं बिना खाना खाए ऑफिस चला गया....
ऑफिस में माँ ने फ़ोन किया... - बहू ने परेशान करके रखा है बोल ना दे तूने खाना खा लिया है...
राज - काजल चिंता ना करो... मैंने यहां लंच कर लिया है...
माँ - दर्द से कराह रही है लेकिन....
राज - क्या हुवा माँ काजल को .... डॉक्टर से दिखाया...
राज ने भी डॉक्टर को फोन किया..,,
राज का मन नहीं लग रहा था 12 बार काजल से बात कर चूका था....
आज जल्द घर आ गया....
काजल - आप
राज - नहीं आप उठेंगे नहींआपने अपने दर्द के बारे में हमे बताया नहीं... आपको पता है आपसे बहुत प्यार करते है आपके बिना मर जाएँ.....
काजल - ऐसा ना बोले हम भी आपसे बहुत प्यार करते है।
राज - तो पहले कसम खाइये आप अपनी प्रत्येक दर्द मुझसे बताएंगे...
काजल ने सर हिला कर हामी भरी
दोनों के आँखों से आँसू निकल पड़े...दोनों एक दूसरे से लिपट गए
राज को भी आज अहसास हो गया सच्चा प्यार क्या है।
राज सिन्हा - जो ख़ुद दर्द सह कर अपने साथी को ख़ुशी दे ... बस इसी का नाम प्यार है। सच्चे प्यार के बिना जीना असम्भव। लेकिन शायद ही कोई किसी से करता है।

Comments

Popular posts from this blog

मेरे अजनबी हमसफ़र Hindi Love Story