-------प्यार-----------

राज द्वारा लिखी एक और दिल को छु लेने वाली कहानी---
आप ज्यादा रिक्वेस्ट कर रहे एक अंतिम सैड स्टोरी तो .....लिखनी तो पड़ेगी ही---
-------प्यार-----------
लड़कियाँ कहती है लड़के प्यार में धोखा देते है और लड़के लड़कियों को ..... लेकिन हक़ीक़त में मजबूरी सब कराती है .....
राज और पूजा एक दूसरे से प्यार करते थे।दोनों बहुत सुंदर थे यो कहे जोड़ी अच्छी थी। एक दिन पूजा के भाई की तबीयत बहुत खराब हो गई डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने एक जानलेवा बीमारी का नाम बताया और बड़े हॉस्पिटल में जाने को कहां ...बड़े हॉस्पिटल में गए तो बहुत सारे पैसे.... पर डे 10000 रु ......
पूजा को बच्चों से बहुत प्यार था उसने एक चलने में असमर्थ बच्चे की सहायता की डॉक्टर सब देख रहा था पूजा खूबसूरत थी ही उसे पसन्द आ गई और भाई का खर्च उठाने और पूजा से शादी .... सभी बाते पूजा के पिता से कर ली।पिता ने तुरन्त हाँ कर दी..... नेकी और पूछ-पूछ ।
जल्द ही दोनों की शादी तय हो गई।सभी जगह चर्चा पूजा को डॉक्टर पति मिल रहा है ।उसके भाई का ईलाज शुरू हो गया ....
किसी ने पूजा से पूछा तक नहीं .... लेकिन उसे अपनी तो फ़िक्र नहीं थी उसे राज की चिंता सता रही थी वो जानती थी राज उसके बिना जिन्दा नहीं रह सकता .... । राज से अपने शादी की बात बताना चाहती थी लेकिन हिम्मत नहीं होती थी। उस दिन पूजा राज को बिना पलक झपकाएं देख रही थी राज ने पूछा क्या देख रही हो....
पूजा - मुझसे एक वादा करोगे 
राज - मेरी जान को राज पर विश्वास .....
पूजा - (मुँह पर हाथ रख दिया) नहीं ख़ुद से ज्यादा विश्वास करती हूँ राज तुम पर लेकिन एक वादा करोगे....प्लीज।
राज - एक नहीं 100....
पूजा - तुम हमेशा ख़ुश रहना और मुस्कुराते रहना और जब तक मेरी साँस चलेगी तब तक तुम भी ज़िन्दा रहोगे चाहे कितनी.....
राज- क्या हो गया है पूजा तुम्हे....
पूजा -कुछ नहीं वादा करो....
राज -ओके....लेकिन तुमको भी ये वादा निभाना पड़ेगा।
पूजा ने हँसते हुवे हाँ कह दिया।
पूजा का दिल हल्का हो गया अब उसे किसी भी बात के लिए राज से झगड़ा करना था .... उस दिन से वो राज की गलती ढूंढने लगी .... लेकिन कोई फायदा नहीं हुवा पूजा को अब पता चला की राज एक बाग़ के माली की तरह उसका ख़्याल रखता है। डॉक्टर और राज में उसे बहुत फर्क नजऱ आने लगा .... लेकिन उसे घर वालों और अपने भाई से बहुत प्यार था।ये कहानी आप फेसबुक डॉट कॉम हिंदी लव स्टोरी बाई राज पे पढ़ रहे है।
जब उसके होने वाले पति का फ़ोन आता तो जवाब हा या ना होता और वहीं राज का आता तो ना चाहते हुवे भी फ़ोन भी उठाती और चहकते हुवे बाते करती। राज को पूजा के व्यव्हार में परिवर्तन दिखा तभी शादी की उड़ती हुई ख़बर राज के पास पहुची। राज का दिल रो उठा फिर भी अपने दिल को सम्भाल कर लेटर लिखा...
......आपकी शादी एक डॉक्टर से हो रही है जो आपको बहुत ख़ुश रखेगा .... मैं भी तो यहीं चाहता हूँ आप हमेशा खुश रहो..मैं भी खुश हूँ रियली .. आप चिन्ता ना करो मैं,.....
पूजा को आगे की लाइन पढ़ने में दिक्कत महशुश हो रही थी वो बाहर निकली तो राज के आसुंओं से कारण अक्षर नहीं पढ़ पा रही थी। पूजा का दिल रो उठा राज ने रोते हुवे उस लेटर को लिखा था।
खैर शादी हुई पूजा को डोली में बैठाया गया। आगे आगे पूजा की डोली चली पीछे पीछे एक अर्थी चली ।एक ससुराल पहुँची तो दूसरी श्मशान। अर्थी को निचे उतरा गया और डोली को भी। क़ुदरत का करिश्मा देखिए दोनों के जिस्म में कोई अंतर नहीं था। ना कोई हलचल थी न कोई हरक़त...बस
दोनों के खूबसूरत चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कुराहट थी।
अगर आप भी किसी से सच्ची मोहब्बत करते हो तो शेयर जरूर करे--- ताकि घरवाले एक बार जरूर पूछे उसकी पसन्द..... और मजबूरी प्यार को बदनाम भी ना करे।

Comments

Popular posts from this blog

मेरे अजनबी हमसफ़र Hindi Love Story