जीत पक्की

Written By - Raj Sinha
“ चलो उठो .... सुबह के 8 बज चुके है , अब और कितनी देर सोना हैं. कम तो कुछ नहीं करना हैं , बस दिन भर सोना हैं.”
“माँ ....अ ...अभी तो 8 बजे हैं सोने दो न.”
“उठता हैं या...ठीक है ...
“माँ ..माँ ... माँ ...पानी मत फेकना, मैं ..मैं उठता हूँ ..” एक लम्बी अगड़ाई लेते हुवे राहुल उठ बैठा “
“आज शाम को तैयार हो जाना , नागेन्द्र चाचा की बेटी की शादी में जाना है “ माँ ने बिस्तर लपेटते हुवे कहा.
राहुल (राज)ने आनाकानी में सर हिलाया.
आलसी मत बनो, दूसरों की शादी में नहीं जायेगा तो तुम्हारी शादी में कौन जायेगा , बहाना बंद , जल्दी से तैयार हो कर सब्जी ला दो “ माँ ने किचेन में जाते हुवे कहा 
“क्यों पूरी तैयारी हो रहीं है ना “ राहुल ने पडोस में रहने वाली रानी को आते देख पूछा .
रानी मुस्कुराती हुई अन्दर चली गई . 
क्या बना रहीं है आंटी ? “ रानी ने किचेन में आते हुवे पूछा
“चाय बना रही हूँ , तुम भी बैठो “ माँ ने चाय छानते हुवे कहा”
“आंटी जल्दी घर आइयेगा ....आंटी जल्दी में हूँ सॉरी मुझे जाना होगा “
माँ के रोकने पर भी ना रुकी. जैसे आई थी वैसे ही वापस चली गई.
रानी काजल की छोटी बहन और नागेद्र की बेटी है . राहुल के माता पिता दोनों ही उसकी माँ है , पिता ने बचपन में ही साथ छोड़ दिया था . माँ यानि जानकी एक नेक दिल औरत है , इसलिए सभी गाव वाले उन्हें प्यार करते है. खेत खलियान अच्छा होने के कारण किसी तरह की परेशानी नहीं थी . राहुल ने चाय की ख़ाली प्याली माँ के हथेली पर रखते हुवे कहा- “मेरी प्यारी माँ , अब मैं चलू “
“जाओ लेकिन बेटे गाड़ी धीरे चलाना .” राहुल बाजार के तरफ निकला और माँ मन ही मन मुश्कुराते हुवे किचेन की तरफ बहुत भोला बनता है.
राहुल गाते हुवे बाइक चला रहा था तभी मधुर खुबशुरत सी आवाज सुन, गाड़ी रोक दी.
“क्या बात है ?“ राहुल ने सुन्दर बला को प्रश्न भरी निगाहों से देखा.
“मुझे रामनगर जाना है” अंजली ने उन निगाहों से बचते हुवे कहा.
“रामनगर..... यहाँ से सीधे जाइये फिर दायें फिर बाएं मुड़े उसके बाद आ गया रामनगर “ राहुल ने हाथ के इशारे से बताते हुवे कहा. 
“ओके थैंक यु” कहकर अंजली आगे बढ़ गई.
राहुल सब्जी खरीद कर घर की तरफ मुड़ गया.अभी कुछ ही दूर गया होगा कि “हैल्लो” फिर वही आवाज.
“अब क्या हुवा मेरी माँ ?” राहुल ने बाइक रोकते हुवा पूछा.
“मैं तुम्हारी माँ जैसी हूँ ?अंजली ने मासूमियत भरा सवाल पूछा.
“नहीं नहीं ...............माँ कहाँ ममता का सागर और आप कहाँ रूप का गागर” राज ने नहले पे दहला मारा.
“तो मैं बैठू “ अंजली ने बाइक पर बैठते हुवे पूछा.
राहुल मन-ही-मन मुस्कुराता हुआ गाड़ी आगे बढ़ा दी. किसी जवान और खुबसूरत लड़की की ऐसी हिम्मत अच्छी बात नहीं, इसे सबक सिखाना ही होगा राहुल ने मन-ही-मन सोचा. कुछ दूर जाने के बाद उसने सुनसान जगह पर गाड़ी रोक दी और अंजली का हाथ पकड़ लिया.
”म.... मुझे छोड़ दो मैं....मैं चिल्लाउंगी” अंजली इस अचानक बदलाव डर गई, उसका दिल जोर-जोर से धडकने लगा.
“तो चिल्लाओ” राहुल ने बेदर्दी से अपना शिकंजा कसता हुवा कहा.
“न...न...नहीं” अंजली तडप उठी. उसकी नीली-नीली आखों से आंसू निकलने के लिए मचलने लगे.
“तुम्हे एक शर्त पर छोड़ सकता हूँ “
मैं ....मैं ...... जानती हूँ तुम्हे पैसा चाहिए ना....ल..लो..” पर्स से पैसा निकालते हुवे अंजली ने कहा.
“नहीं ... तुम्हे आज वादा करना होगा कि आज के बाद किसी भी अन्जाने इन्सान पर विश्वास नहीं करेंगे” राहुल ने बाइक स्टार्ट करते हुवे कहा.
अंजली को अपने कानो पर विश्वास नहीं हुवा...उसे एक अलग तरह का अपमान महसूस हुवा. 
“कहाँ जाना है?” इस अचानक सवाल ने पर मासूम बच्चे की तरह अंजली ने राज की तरफ देखा जैसे कहा हो आपकी जहाँ ईच्छा वहाँ ले चलिए. राज ने फिर वही प्रश्न दोहराया.
“रामनगर ..... नागेन्द्र....” अंजली ने घबराते हुवे जवाब दिया.
इसके बाद दोनों चुप हो गये. राज ने नागेन्द्र चाचा के घर के सामने गाड़ी रोका. दोनों ने एक-दूसरे को देखा और मन-ही-मन बाय कहा. फिर राज तेजी से आगे बढ़ गया.
“राज...राज” रानी की आवाज राज की कानों में इससे पहले पडती वो दूर जा चूका था.
“राज तुम्हे कहा मिल गया......”रानी ने अंजली से गले मिलते हुवे पूछा.
“वो ... वो .. रास्ते में .... तुम जानती हो उसे....” अंजली ने आश्चर्य से पूछा.
“हा....चलो पहले अन्दर चले” रानी ने अंजली को खिचती हुई अन्दर ले गई.
शाम का दृश्य मनोरम था, क्योकि इतना प्यार तुमसे करते हैं हम..... गाना झुमने पर मजबूर कर रहा था. तभी कुछ आवाज हुई , फिर सब शांत हो गया. आवाज जोर से हुई थी पर गाने की आवाज के आगे कोई सुन न सका.
“आ..आ..आप” राज ने उस तिलस्मी चेहरे की तरफ देखा तो देखता ही रहा गया, तिलस्मी चेहरे की जादुई पकड़ में फसता चला गया. खुबशुरत.... अद्वितीय खुबशुरत... आँखे बस देखे जा रही थी....होठ इतने करीब थे की डूब जाने का मन कर रहा था.
“अ...आप क्या देख रहे हैं...उठिए .... कोई आ जायेगा...” अंजली ने घबडाते हुवे कहा.
“उठाना तो आपको पड़ेगा” राज ने उन नीली आखों में झाकते हुवे कहा.
“क्यों ?” अंजली ने आँखे चुराते हुवे पूछा.
“क्योकिं मैं निचे हूँ और आप....”
“हाथ हटायेंगे ... तब तो...” अंजली ने शर्माते हुवे कहा.
“ओ.ओ..सॉरी...” राज ने हाथ हटाते हुवे कहा “आपको चोट तो नहीं आई.”
“चोट तो आपको आनी चाहिए आप....” एक शर्मीली मुस्कान के साथ अंजली कमरे से बाहर चली गई.
“हे भगवान तेरी भी खुदाई का जवाब नहीं” राज ख़ुशी से झूम उठा.
रात में अंजली उदास दिख रही थी, राज भी परेशान हो गया. वो बार-बार अकेले में मिलने की कोशिश कि लेकिन असफल रहा. अगर सच्चे दिल से भगवान को भी खोजा जाए तो वो भी मिल जायेंगे तो आम इन्सान क्या है? 
आखिर अंजली अकेले मिल ही गई. 
“क्या हुवा ? बहुत उदास दिखाई दे रहीं है, कोई बात है “
जवाब में अंजली ने मुस्कुराने की कोशिश की.
“मुझे बतावो ... खुबशुरत चेहरे पर ख़ुशी अच्छी लगती है, उदासी नहीं” राज ने उसकी आखों में झाकते हुवे पूछा.
“बैंक का एग्जाम......” झील सी आखों में समंदर दिखाई देने लगा, वो राज से लिपट रो पड़ी. राज को समझते देर न लगी वह कुछ देर सोचा और कहा ”बस इतनी सी बात....कल हमलोग भगवान से मिलने जायेंगे.....और ...”
“भगवान से....” अंजली चहक उठी. 
“यस ....और ...उनसे मांग लेंगे ... यानि एग्जाम में हमारी जीत पक्की वो भी 100 प्रतिशत.
“नहीं आप झूठ बोल रहे है..” अंजली निराश होती हुई बोली.
“मेरी कसम...अब यकीन है....अब जरा मुस्कुराओं.....प्लीज...आप मुस्कुराते हो तो पुरे फुल खिल उठते है ” राज ने हल्की मुस्कुराहट के साथ कहा........”हा यही मुस्कुराहट हमेशा आपके चेहरे पर देखना चाहता हूँ.”
मंडप में सभी की नजरें दूल्हा दुल्हन पर थी मगर राज की नजर कहीं और थी. जी हा आप सही सोच रहे है उनकी नजर अंजली को देख रही थी. अंजली भी अपने आप को रोक ना पाई और राज के बगल में खड़ी हो गई. राज इन मोहब्बत के लम्हों को खोना नहीं चाहता था. उसने अपने हाथ से अंजली के हाथो को पकड़ा... अंजली के बदन में सिहरन फ़ैल गई. उसने अपना हाथ खीचना चाहा, लेकिन बेकार, ऐसा लगा जैसे किसी ने उसकी सारी शक्ति निचोड़ लिया है और वो एक निर्जीव बन गई है. भीड़ होने की वजह से कई बार दोनों के बदन आपस में टकरा जाते है....दो ज्वा दिल धधक उठता. लेकिन यह ज्यादा देर न चला. सभी बाहर जाने लगे, राज भी बाहर जाने को हुवा पर अब अंजली हाथ नहीं छोड़ रहीं थी. राज ने आखों-ही-आँखों से प्लीज कहा. अंजली हाथ छोड़ कर कमरे में चली गई. अगले दिन 6:30 सुबह में अंजली रानी के साथ राज के घर पहुची. राज रोज की तरह सोया हुवा था. राज बाहर ही सोता था.
“जा जगा ले अपने भगवान के भक्त को, मैं तो चली, मुझे बहुत सारे काम देखने हैं” रानी ने राज को दिखा कर जाते हुवे कहा.
“रुको...मैं...” अंजली ने रानी को रोकना चाहा पर वो न रुकी. अंजली ने राज को बहुत जगाने की कोशिश की पर बेकार. थकहार कर कंबल खीचा, फिर भी राज उठने वाला नहीं था.
“उठिए ना” अंजली ने राज को झकझोरते हुवे कहा. मधुर सी आवाज सुनते ही राज ने आँखे खोल दी.
“आ...आप...राज ने अंजली को एकाएक सामने देख पुछा.
“हा मैं” अंजली ने मुस्कुराते हुवे कहा.
“तो दूर क्यों बैठे है..पास आइये ना” राज ने कहते हुवे अंजली को अपने बाँहों में भीच लिया.
“बेशर्म .... छोडिये ....और चलिए...” अंजली ने अपने आप को छुडाते हुवे कहा.
“कहाँ ?” राज ने आश्चर्य से पुछा.
“आपको याद नहीं है..... भगवान से मिलने....”
भ...भ...भगवान से मिलने...... हा याद आया....” राज ने याद करते हुवे कहा.
आप यही बैठीये मै तेयार होकर आता हु ‘’ राज जल्दी जल्दी तैयार होने लगा 
उसने मन ही मन एक प्लान बनाया वे रामपुर से बाजार की तरफ निकल पड़े .
रास्ते में एक बिसाल पीपल के पेड़ के सामने रुक गया और सर झुका कर प्रणाम 
किया .राज को प्रणाम करते देख अंजली ने भी प्रणाम किया . “यही है हमारे भगवान्
यही हमारे जित पक्की करेगे .
“कहाँ है ....भगवान् “ अंजलि ने आश्चर्य से पूछा . धीरे बोलो .... भगवान् सभी 
को दिखाई नहीं देते है ... जो सच्चे मन से पूजा करता है वही उनको देख सकता 
है ...और कुछ मांग सकता है .
यानी मुझे पूजा करना होगा “ अंजलि रोआसी हो गई . हाँ आपकों 
तीन महीने पूजा करना होगा “ राज ने अंतिम पासा फेका . पर मै 
तो ..ठीक है .ऐसी बात है तो जरुर पूरा करूंगी “ अंजलि ने निर्णय 
लेते हुए कहा . अंजलि ने घर वालो से अनुमति ले ली .उसके पिता 
को सब जानते हुए बेटी के आगे हार मानना पड़ा . राज ने एक 
रूटीन के साथ अंजलि की पढाई के साथ शुरु कर दी सौभाग्य से 
ठीक तीन महीने बाद बैंक के एग्जाम का डेट भी था समय पूरा 
होते देर न लगा . अंजलि एग्जाम देने शहर चली गयी राज कुछ 
महीनो तक अंजलि को यद् रखा फिर धीरे-धीरे भूलने लगा .
पहले की तरह राज फिर अब माँ के जगाने के बाद ही उठता 
एकदिन , “उठ राज तुझसे कोइब मिलने आया है “ माँ ने 
राज को जागते हुए कहा . राज ने न चाहते हुए आख खोला 
सामने अंजलि को हाथ में मिठाई लिए हुए देख चहक उठा कुछ 
दिनों बाद दोनों की शादी हो गई किसी को एतराज भी कैसे होता 
जब मिया बीबी राजी तो क्या करेगा काजी . राज जब भी उधर से 
(बिशालका्य पेड़)गुजरता तो उस स्थान को प्रणाम करना और उस 
बोर्ड को देखना कभी नहीं भूलता जिस पर उसकी बीबी ने लिखवाया था 
“जीत पक्की “

Comments

Popular posts from this blog

मेरे अजनबी हमसफ़र Hindi Love Story