दो जिश्म एक जान-

दो जिश्म एक जान-
--------–-------------------------
Written By - Raj Sinha
ये कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है....
आयसा और राज एक ही कॉलेज में पढ़ते है। दोनों कॉलेज के टॉपर है और सबसे सुन्दर भी। दोनों अच्छे दोस्त है। एकदिन आयसा का हल्का हाथ कट गया उसने तुरंत राज को फोन किया।
राज - बोलो आयसा।
आयसा - तुम्हारे हाथ में चोट लगी है।
राज - चोट नहीं लगी कट गया है .... तुम्हें कैसे मालूम...चल जाता है।
आयसा-(हस कर) बस ऐसे ही।
राज - कैसी दोस्त है..मुझे दर्द होता है. ... और हसती है.... टेक केअर नहीं कह सकती...।
आयसा - ओके बाबा .... टेक केअर ... बाय ...लव यू....।
राज - ऐ....
फोन कट।
ये एक दिन की कहानी नहीं थी कुछ भी होता दोनों को होता था। उसके बाद राज और आयसा कॉलेज के गार्डन में मिले।
राज - उस दिन तुमने क्या कहा था....
आयसा - लव यू कहा था .... मारोगे मुझे मारो ना ..... क्या करेगा ....तेरे जैसे लड़के बहुत देखे है....।
राज - आयसा हम पढ़ने आये है.....
आयसा -अच्छा तो मेरे जानू को रियल लगा कि मैं तुमसे प्यार करती हूँ.....अरे... तेरे पे कोई छोरी लाइन नहीं मारेगी.... चेहरा देख ना टमाटर जैसा.....भद्दी शक्ल वाले....।
राज - तेरी तो....।
राज आयसा को मारने के लिए पीछे दौड़ता है फिर एकाएक दोनों टकराकर एक दूसरे पर गिर जाते है....दोनों की सांसे बढ़ जाती है दोनों के होठ नजदीक आ जाते है... दोनों एक दूसरों के आँखो में कुछ देर देखते है... फिर एक दूसरे से सॉरी कह उठ जाते है....
राज - हल्दी वाली(आयसा गोरी थी हल्का पिला रंग इसलिए राज उसे हल्दी वाली....)
राज - मारना नहीं ..... हाथ में चोट लगी है..... तेरे हाथ को क्या हुवा ..... ओ मुझसे प्यार करती है खुद से काट लिया.....
आयसा - तेरे से....
राज - बस .... मैं जानता हूँ मुझसे कोई प्यार नहीं करता.... और बता घर पे सब ठीक है.....।
ऐसे ही दोनों की नोक झोक चलती रहती दोनों एक दूसरों के लिए लड़के लड़कियां भी ढ़ुढ़ते। खैर दिन बीतते गए.... एग्जाम हुई फिर मिलने का चांस खत्म...। 
आयसा - राज तुम क्या मुझे भूल जाओगे...।
राज - नहीं तेरे से शादी कर...
आयसा - मुझसे शादी करेगा .... शक्ल देखी है .....टमाटर...
राज - बस ....
आयसा - मेरे जानू को दर्द हुवा.... दवा दूँ.... । 
राज - अपने पास रख....
आयसा - चल बाय .... मिलना नहीं दुबारा....
राज - तुम दिखना ना दुबारा...।
इतना कहकर दोनों एकदूसरे से मुस्कुराते हुवे जुदा हो गए....।
घर जाने के बाद दोनों को एक दूसरे को याद आने लगी...। आयसा को लगा वो राज के लिए बनी है .... तभी तो उसे जो होता राज को भी होता... वो राज को बार- बार ये बात समझती लेकिन राज मानने को तैयार नहीं था....। दिन बीतते गए आयसा की शादी तय हो गई.... जब ये बात रोती हुई राज को बताई तो राज को झटका लगा... उसने समझाना चाहा लेकिन आयसा झिटक कर फोन काट दिया.....। राज ने बार-बार फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया .... राज का मन उदास हो गया उसे किसी काम में मन नहीं लगता....। अब दोनों को एहसास हो गया की दोनों को प्यार है...। कुछ दिनों बाद आयसा बीमार हो गई .... सभी डॉक्टर हकीम .... थक गए लेकिन कोई फायदा नहीं .... ।
उसके पिता ने पूछा - क्या बात है....
आयसा - क्या मैं किसी दोस्त से बात कर लूँ वो भी बीमार होगा.... बस एक बार....।
पिता - हां कर लो .... ये भी कोई पूछने वाली बात है.... उसे भी शादी में बुलाओ...।
आयसा खुश हो गई उसने राज को फोन किया वो भी बीमार था.... फिर दोनों प्रतिदिन बात करने लगे उनकी हालत सुधरने लगी और दोनों अच्छे हो गए। एकदिन--
पिता - दो दिनों बाद आपकी शादी है और आप किसी और .से...ज्यादा देर. बात करे ये अच्छी बात नहीं ..भाई को देखो कितना उदास है.।
आयसा - आप मुझे मारोगे नहीं ना ....
पिता -नहीं हम आपसे प्यार करते है मरेंगे क्यों...
आयसा - मुझे एकबार बस एकबार राज से मिलना है.....।
पिता - तेरी ये ज़ुर्रत....
आयसा - बस एकबार मैं आपसे भीख मांग ....
पिता - तेरी ज़बान काट लूंगा ....।
तभी भाई बिच में आ गया उसने हामी भर दी। आयसा भाई से लिपट रो पड़ी। फिर अगले दिन राज आया दोनों एक कमरे में बन्द हो गए दोनों एकदूसरे से लिपट कर रो पड़े।
इधर , 
पिता - तुमने क्या कर दिया.....ये प्यास भी....
भाई लैपटॉप की तरफ इसारा किया.... जो कमरे हो रहा था वो दिख रहा था।
भाई - कुछ भी इसने गलत किया तो काट दूंगा इसको...
आयसा - राज मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती ....
ज - लेकिन हम कर भी क्या सकते है ..... 
आयसा - तुम्हे पता जो मेरे साथ होता है वो तुम्हारे साथ भी होता है .... जब मुझे चोट लगती थी तो तुम्हे भी लगती थी ....
राज - मैं जानता हूँ ....
आयसा - हम दोनों एक दुसरे के लिए बने है ....
राज - उनके बारे में तुमने कभी सोचा जिन्होंने हमें चलना सिखाया ... बोलना सिखाया .... क्या हम केवल अपने बारे में सोचे ...मैं शुरू से ही तुम्हे चाहता था लेकिन तुम्हे महशुश होने नहीं देना चाहता था ... क्योकिं तुम्हे दर्द होता है तो मुझे भी होता है ...
आयसा - लव यू राज ..(फिर से दोनों लिपट कर रो पड़े) तुमने सही कहा .. मैं तुम्हारे बिना जिन्दा नहीं रह सकती लेकिन घर वालों के प्रति फर्ज़ तो निभाना ....
राज - फिर मरने कि बात दुबारा ना कहना ... क्या तुम मर जाओगी तो मैं जिन्दा रह पाउगा ... तुम्हें जिन्दा रहना है मेरे लिए ....इतना याद रखना जब तक तुम्हारी साँस चलेगी तब - तक मैं जिन्दा रहूँगा ...(राज ने आयसा का आंसू पोछते हुवे कहा)
इधर पिता और बेटे ने लैपटॉप बंद कर दिया ... वो दोनों चाहते थे कि बेटी कि शादी राज से हो लेकिन बदनामी के डर से कुछ ना कहा.
आयसा - हाँ राज मैं जिन्दा रहूंगी .... चाहे कुछ भी हो जाये ... लेकिन तुम्हे भी वादा करना होगा कोई नसा .....
राज - वादा है कोई नसा नहीं ... तुम्हे मोहब्बत है तुमसे कहानी का डायलग याद है ... " शराब पीने का स्टाइल तो तुझे मालूम है लेकिन पचाने का मालूम है ... अगर नहीं मालूम तो नहीं पीना चाहिए नहीं तो शराब तुम्हे पचा लेगी "
आयसा खिलखिला कर हस पड़ी.
राज - बस यहीं हसी तुम्हारे चेहरे पर हमेशा देखना चाहता हूँ .
लगभग 2 घंटे बाद दोनों जुदा हुवे . ये बात उस गली के चार दोस्तों को पता चली . उन्होंने कहा हमारे इलाके में कोई दूसरा लड़का आकर लड़की को छेड़ेगा .. वे शादी के दिन राज के पास पहुचे ...
एक दोस्त - क्यों बे लड़की से मिलेगा ... पकड़ इसे .... हा तलवार दे .. आराम - आराम से गर्दन काटने का मजा ही कुछ और है ...
दूसरा - मुझे दे ... छप ...
बेहरमी से राज का सर धड़ से अलग कर दिया . ... 
इधर आयसा को लगा उसका गर्दन में बहुत तेज दर्द हो रहा है ...आखे लाल हो गई .... उसके पति ने सच्चाई पूछा पिता ने सब बताया ..पति ने सबके सामने बोला इसकी शादी राज से ही होगी मुझे पाप का भागी नहीं बनना ..चलो मेरे साथ ...आप सभी ऐसे ही बैठे रहे मैं उन्हें लेकर आता हूँ ...
दोनों बाहर निकलते है तभी चारों दोस्त एक बड़े बक्से को लाते है और आयसा के सामने खोलते है और उसमें से खून से सनी तलवार को भाजते हुवे कहता है इसी से काटा है ...उसका धड़ ... 
तभी आयसा आगे बढ़ती है तलवार उसके गर्दन पर लगती है और सर धड़ से अलग......
मुह से केवल एक शब्द राज ....

Comments

Popular posts from this blog

मेरे अजनबी हमसफ़र Hindi Love Story