A True Story - एक दिन की कहानी

A True Story 
एक बार मैं एक ढाबे पे कॉफ़ी पी रहा था तभी वहाँ दो जोड़े आये दोनों मासूम चेहरे वाले बहुत ही खुबशुरत थे .... लड़का और लड़की दोनों यो कहें दोनों की जोड़ी मस्त थी .लडके ने गुलाब का फुल लड़की के बालों में लगा रहा था उसी समय कुछ दोस्त आये और खूबशूरत लड़की को देख धौस जमाना शुरू किया ... एक ने लडके को खीच कर कोने में ले गया और बोला - लड़की घुमायेगा ......
और दो तीन चांटे रशीद दिए .... वो भी लड़का तैस में आ गया और झगड़ा शुरू ... ये भी लड़की को छोड़ उसकी तरफ हो लिए ... एक दीवाना और चार दोस्त ...
खैर ... मुझे झगड़ा करना नहीं आता सो मैंने कॉफ़ी को जल्द खत्म करना चाहा .... लेकिन एक बात मुझे अजीब लगी लड़की वही बैठ रो रही थी .... मुझसे रहा नहीं गया और एक कागज उसकी तरफ फेका पहले तो वो डरी लेकिन उसने खोल कर पढ़ा .... लिखा था .."क्या तुम उससे बहुत प्यार करती हो" उसने हाँ में सर हिलाया मैंने उसे कागज पलटने के लिए कहा उसे पढ़ते ही पता नहीं कहाँ से उसमे बिजली की शक्ति आई और उसने तेल वाले गर्म छ्नौटे से सब पर जोर से वार किया ...
 
और चिल्लाकर बोलती भी जा रही थी ... अभी पुलिस को बुलाती हूँ ... कुछ लोग भी जमा हो गये .... सब भाग गये .... लड़की ने मेरे बगल वाले चेयर पर उसको बिठाया .... मैंने पूछा ज्यादा दर्द हो रहा है उसने कहा नहीं .... मैंने दो कॉफ़ी का ऑडर दिया तुरंत बिल चुकाया और कहा- मेरा कोई दोस्त पुलिस में नहीं है अगर कोई पूछे तो कहना दोस्त थे मजाक कर रहे थे ... 
फिर मैं उनकी बाते अनसुनी कर बाइक स्टार्ट की और निकल गया ..

Comments

Popular posts from this blog

मेरे अजनबी हमसफ़र Hindi Love Story